टेक्नोलॉजी

विवो के इस फोन की कम हुई कीमत, फीचर्स जान खरीदने का करेगा मन!!

कुछ महीने पहले लॉन्च हुए विवो के स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है. अब फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं नई कीमत के बारे में…

कुछ महीने पहले वीवो ने भारतीय बाजार में डुअल कैमरा और मीडिया टेक के हेलियो चिपसेट जैसे मामूली स्पेक्स के साथ वीवो वाई15एस बजट स्मार्टफोन की घोषणा की. लॉन्च के वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत 10,990 रुपये थी. अब फोन की कीमत में कटौती की गई है. बता दें, वीवो वाई15एस में 6.5-इंच का डिस्प्ले, 13MP का कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी है. आइए जानते हैं वीवो वाई15एस की नई कीमत और फीचर्स…

भारत में वीवो Y15s की नई कीमत

वीवो वाई15एस को 500 रुपये सस्ता कर दिया गया है. अब इसकी कीमत भारत में 10,490 रुपये हो गई है. यह कीमत 3GB RAM + 32GB स्टोरेज के अकेले वैरिएंट के लिए है. फोन को मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. आइए जानते हैं वीवो वाई15एस के फीचर्स…

वीवो Y15s स्पेसिफिकेशंस

वीवो वाई15एस में एचडी+ (720 1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाली 6.51 इंच की वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है. यह एक IPS LCD स्क्रीन है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और नीचे को छोड़कर तीनों तरफ पतले बेजल्स हैं.

वीवो Y15s कैमरा

इसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है और पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सिस्टम है. इसमें 13MP का मुख्य और 2MP का मैक्रो कैमरा सेटअप है.

वीवो Y15s बैटरी

पावर देने के लिए फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 SoC है, जिसे 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसमें अतिरिक्त स्टोरेज के लिए एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है. यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और नीचे की तरफ 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है. डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है. फोन एंड्रॉइड 11 गो एडिशन पर बूट होता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.