क्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ बॉक्स ऑफिस के बाद अब 15 अप्रैल को अपनी ओटीटी रिलीज के जरिए ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ पीछले महीने होली के खास मौके रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स काफी उम्मीद लगाए बैठे हुए थे। वहीं कई ट्रेड एनालिस्ट का भी ये मानना था कि साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि शुरुआत में हुआ भी कुछ ऐसा ही था लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई के आंकड़े गिरते चले गए और परेशानियां बढ़ने लगीं। ये फिल्म वीकेंड पर 50 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी। दरअसल अक्षय कुमार ने खुद भी यह कबूल किया है कि उनकी फिल्म अनुपम खेर स्टारर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सामने टिक नहीं पाई। आखिरकार थक हार कर अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।
फरहद समजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय और कृति के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी भी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अब अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 15 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म लगभग 240 देशों में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसका मतलब ये हुआ कि अब फैंस किसी भी जगह पर बिना किसी परेशानी के इस फिल्म को देख सकेंगे।
240 देशों में हो रही है स्ट्रीमिंग
‘बच्चन पांडेय’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं. फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिज, अरशद वारसी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं. प्राइम वीडियो पर फिल्म की स्ट्रीमिंग 240 देशों में की जा रही है.
ओटीटी रिलीज पर अक्षय कुमार ने कही ये बात
फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, “बच्चन पांडे एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी-एंटरटेनर हैं और मैं इस फिल्म को उन दर्शकों के लिए लाने के लिए काफी उत्साहित हूं, जो मनोरंजन की खुराक से चूक गए हैं. पूरी तरह से एक्शन से भरा हुआ है. ड्रामा और कॉमेडी, दर्शक अब अपने लिविंग रूम में आराम से फिल्म का आनंद ले सकते हैं.”