बॉलीवुड मनोरंजन

उमर रियाज के फैंस कर रहे रश्मि देसाई को ट्रोल,एक्ट्रेस ने लगाई पुलिस से गुहार!

रश्मि देसाई की जोड़ी को फैंस उमर रियाज के साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी आ रही थी। वहीं, एक इंटरव्यू में रश्मि ने अपने और उमर के बारे में बात की, जिसके बाद से उन्हें उमर के फैंस की ओर से ट्रोल किया जाने लगा।

बिग बॉस 15 फेम उमर रियाज अब अपनी दोस्त रश्मि देसाई के बचाव में उतर गए हैं. फैंस उमर-रश्मि को साथ में देखना पसंद करते हैं. दोनों की केमिस्ट्री भी ‘बिग बॉस 15’ में काफी पसंद की गई थी. दोनों साथ में कई बार हैंगआउट करते भी देखे गए हैं. उमर रियाज और रश्मि देसाई के रिलेशनशिप की खबरें भी  मीडिया में लगातार आई लेकिन कभी किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की. अब रश्मि देसाई ने मुंबई पुलिस से उमर रियाज के फैन क्लब के खिलाफ मदद मांगी है.

वहीं, उमर रियाज ने ट्विटर पर सफाई दी है और रश्मि देसाई के बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने कहा है कि वो और रश्मि सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके फैंस को रिलैक्स करने की जरुरत है. उमर रियाज ने लिखा, ‘दोस्तों आपको रिलैक्स होने की जरुरत है. हम और रश्मि देसाई अच्छे दोस्त हैं. मैं चाहता हूं कि आपलोग इसका सम्मान करें. आप लोग हमेशा हम पर प्यार बरसाते हैं, इसलिए इस निगेटिविटी की जरुरत नहीं है. प्लीज प्यार फैलाएं नफरत नहीं.’

एक और ट्वीट में उमर रियाज ने लिखा है, ‘यह रमजान का पाक महीना है. मैं फास्ट करने वाला हूं, दुआ करुंगा और निगेटिविटी से दूर रहूंगा. आपको भी यही करने की जरुरत है.’ वहीं, एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा है कि हो सकता है कि उमर की जिंदगी में कोई है. वो सिंगल नहीं हो. उमर रियाज के फैंस को यह बात पसंद नहीं आई. दरअसल रश्मि ने कहा था, ‘हो सकता है कि उमर की जिंदगी में कोई हो क्योंकि वो बहुत ही प्राइवेट पर्सन है.’

क्या कहा था रश्मि ने
आगे रश्मि देसाई ने कहा, ‘हम एक दूसरे की बाउंड्री का सम्मान करते हैं. मैं समझती हूं कि लोग मुझे उमर के साथ देखना पसंद करते हैं लेकिन हम सिर्फ दोस्त हैं और हमारी ऐसी ही बॉन्डिंग है जहां एक दूसरे से खूब लड़ते हैं और एक दूसरे की बातों पर सहमत नहीं हो पाते. हमारी दोस्ती ही ऐसी है.’ इस बयान के लिए उमर रियाज के फैंस ने रश्मि को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

पुलिस से रश्मि ने मांगी मदद
इसके बाद रश्मि देसाई मुंबई पुलिस के पास पहुंची और इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की. उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह से उमर के फैंस ने उनकी फैमिली का नाम भी घसीटा है और उन्हें प्रताड़ित किया है. अब ऐसे में उमर रियाज के फैंस रश्मि देसाई को ट्रोल करना बंद करते हैं या नहीं ये भी देखने वाली बात होगी.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.