टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

शहनाज गिल ने फेमस मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट!!

‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शहनाज अक्सर अपने स्टेटमेंट लुक से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही शहनाज ने अपने रेट्रो लुक्स से लोगों के दिलों पर वार किए थे। अभी शहनाज का वो अवतार फैंस दिलों से उतरा नहीं था कि एक बार फिर उन्होंने अपने लुक्स से लोगों की नींद चुरा ली है। शहनाज ने हाल ही में फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया जिसमें उनका एकदम हटके अंदाज देखने को मिल रहा है। शहनाज के पहले लुक की बात करें तो इसमें वह लाइट ब्राउन कलर की आउटफिट में दिख रही हैं। शहनाज ने ब्राउन क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग पैंट औक लाॅन्ग कोट कैरी किया है। इस लुक में शहनाज ने अपने मेकअप को थोड़ा डार्क रखा है। वह काउच पर बैठ कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

‘पंजाब की कैटरीना’ के दूसरे लुक की बात करें तो इसमें वह प्रिटिंड आउटफिट में स्टाइलिश दिख रही हैं। शहनाज ने मिनिमल मेकअप और डार्क लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है। बिग बाॅस फेम का ये लुक देख आपको बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला की याद आ जाएगी।

काम की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही मे शिल्पा शेट्टी के चैट शो में नजर आईं थी। इस शो में उन्होंने सिद्धार्थ संग उनके रिश्ते पर सवाल उठाने वालों और उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। टीवी पर शहनाज आखिरी बार बिग बॉस 15 में देखी गईं थी।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.