ब्रह्मास्त्र शूट रैप: आलिया-रणबीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अपना अंतिम शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के कुछ हिस्से शूट होने बचे थे जिसे पूरा कर लिया गया है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करके शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है।
आलिया भट्ट ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ”हमने 2018 में शूटिंग शुरू की थी। और अब … अंत में .. ब्रह्मास्त्र (पार्ट 1) की शूटिंग पूरी हो गई है। बहुत दिनों से यही कहना चाहती थी- रैप हो गया। सिनेमाघरों में मिलते हैं- 09.09.2022
फिल्म स्पष्ट रूप से दो समय सीमा में सेट है। मुख्य कहानी वर्तमान समय में सेट की गई है, जहां शिव, महाशक्तियों वाला एक युवक 3000 साल पहले एक मिशन को पूरा करने के लिए ब्रह्मास्त्र जैसे हथियारों के बारे में जानने के लिए यात्रा करता है।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, मैग्नम ऑपस 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।