विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जब भी साथ में नजर आते हैं दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होती है. दोनों साथ में मुंबई के डिपार्चर गेट पर नजर आए. खास बात यह थी कि दोनों एक बार फिर कपल गोल देते नजर आए. दोनों का रोमांटिक अवतर एयरपोर्ट पर नजर आया.

बॉलीवुड और फैंस का फेरवेट कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कटरीना और विक्की बीटाउन के नए लव बर्ड्स में शुमार हैं। बॉलीवुड का ये मोस्ट रोमांटिक कपल फैंस को एक बार फिर से कपल गोल्स देता हुआ नजर आया। देर रात ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथों में हाथ थामें रोमांटिक अंदाज में नजर आया।
एयरपोर्ट पर विक्की ने जिस शिद्दत से अपनी लेडी लव कटरीना कैफ का हाथ पकड़ा हुआ है, उसे देखकर साफ जाहिर है कि विक्की अपनी लविंग वाइफ के लिए कितने ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं। खबर है कि ये कपल सिंगापुर के लिए रवाना हुआ है। फैंस कपल के वायरल वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

हाल हील में विक्की और कटरीना फरहान अख्तर के घर पर पार्टी में नजर आए थे। बता दें कि शादी के बाद से ही विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी रोमांटिक कैमिस्ट्री को लेकर छाए हुए हैं। अक्सर ही दोनों एक दूसरे के साथ अपनी एक से बढ़कर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते रहते हैं तो वहीं आए दिन घर से बाहर घूमते भी स्पॉट किए जाते हैं। कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर को राजस्थान में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की थी।