वनप्लस 10 प्रो भारत में 31 मार्च को लॉन्च होगा, जबकि वनप्लस 10 सीरीज का फोन लॉन्च हो चुका है. यह स्मार्टफोन स्नैपड्रेगन 8 जेन 1 पर काम करेगा.

वनप्लस भारत में अपनी नई सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम वनप्लस 10 सीरीज होगा. इस सीरीज के एक स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो भी लॉन्च होगा, जिसकी लॉन्चिंग से पहले कीमत का खुलासा हो गया है. यह स्मार्टफोन भारत में 31 मार्च को दस्तक देगा. कीमत की जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दी है. साथ ही उन्होंने इस स्मार्टफोन की पहली सेल का भी खुलासा किया है. लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत 70 हजार रुपये से कम होगी. लॉन्चिंग से पहले यह फोन एमेजॉन पर भी लिस्टेड किया गया है.
वनप्लस 10 प्रो भारत में 66999 रुपये की कीमत के साथ दस्तक देगा, जो इसका एक बेस वेरियंट दिया गया है, वहीं टॉप वेरियंट की कीमत 71999 रुपये होगी. इस डिवाइस की पहली साल 5 अप्रैल को दस्तक देगी. अगर वनप्लस 9 प्रो के साथ इसकी तुलना करते हैं तो 9 प्रो की शुरुआती कीमत 64999 रुपये होगी.
वनप्लस 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 10 प्रो की शुरुआती कीमत 6.7 इंच के एलटीपीओ 2.0 एमोलेड पैनल दिया गया है. इसका 2K (2 हजार रेजोल्यूशन) है और इसका रिफ्रेश रेट 120hz का है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस का इस्तेमाल किया है. इस पर 92.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी का रेश्यो दिया गया है.
वनप्लस 10 प्रो का रैम और प्रोसेसर
वनप्लस 10 प्रो में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया गया है. यह 12 जीबी एलपीडीडीआर 5 रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ दस्तक देगा.
वनप्लस 10 प्रो का कैमरा सेटअप
वनप्लस 10 प्रो के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो सोनी आईएमएक्स 789 का सेंसर है. सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है.
वनप्लस 10 प्रो की अन्य खूबियां
इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी शामिल किया गया है. बैटरी बैकअप के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 80W के सुपर वूक फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. इसमें 50W का वायरलेस चार्जिंग सिस्टम भी मिलेगा.
वनप्लस 10 प्रो का इन फोन से होगा मुकाबला
वनप्लस 10 प्रो की लॉन्चिंग के बाद भारत में मुकाबला वीवो एक्स iQOO 9 Pro 5G, सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा और वीवो एक्स 70 प्रो प्लस से मुकाबला होगा.