अक्षय खन्ना का आज जन्मदिन है. वह आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अक्षय खन्ना के बर्थडे में आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं. अक्षय खन्ना ने 1997 में आई हिमालय पुत्र से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय खन्ना आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने पिता की तरह उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों को ही अपने करियर के लिए चुना। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..
वह अपने अभिनय की बदौलत कई फिल्मफेयर और आइफा अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुके हैं। 28 मार्च को अक्षय का जन्मदिन है। इस साल वह 47 साल के होने वाले हैं। अक्षय के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं।
अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन इसके बाद उन्हें तमाम फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। इसके बाद वह बॉर्डर फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का भी अवार्ड मिला था।
जी हां! कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि एक्टर अक्षय खन्ना के लिए किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरहिट ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर का रिश्ता आया था। बताया जाता है कि करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर उनकी शादी अक्षय खन्ना से करना चाहते थे। हालांकि ऐसा कहा गया है कि बाद में करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया।
आज के समय की बात करें तो अक्षय अभी सिंगल हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बॉर्डर, आ अब लौट चलें, हंगामा, हलचल, जैसी फिल्मों में अपना जादू दिखाया है। हाल ही में वो आर्टिकल 375 में नजर आए थे जिसमें वकील की भूमिका निभा कर उन्होंने सबकी वाहवाही बटोरी थी। ऐसी खबरें भी हैं कि अक्षय खन्ना, अजय देवगन के साथ फिल्म ‘दृश्यम 2’ में नजर आएंगे।