टेक्नोलॉजी

अब आप हटवा सकते हैं कोरोना वाली कॉलर ट्यून,सरकार ने दी मंजूरी,जल्द होने वाली है बंद

 मोबाइल फोन पर बजने वाली कोरोना काॅलर ट्यून को बंद करने की मांग उठ रही थी. ऐसे में मोदी सरकार ने भी  इसे बंद करने की मंजूरी  दे दी है.

कोरोना महामारी की शुरुआत में इससे बचाव का एकमात्र तरीका बीमारी के प्रति जागरूकता था. सरकार की तरफ से देशवासियों को जागरूक करने के कई प्रयास किए गए. उनमें से एक था मोबाइल फोन पर बजने वाली कॉलर टोन. 2 साल से ये टोन देशवासियों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रही थी. कोरोना के काबू में आते ही अब इसे बंद करने की मांग उठने लगी है. ऐसे में मोदी सरकार ने इसे बंद करने को लेकर मंजूरी भी दे दी है.

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

दूरसंचार विभाग में लंबे समय से इस कॉलर टोन को लेकर शिकायतें आ रही थीं. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय को इस विषय में जानकारी भेजी गई. वर्तमान में कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी हो रही है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको बंद करने की अनुमति दे दी है. 

सूचना के अधिकार के तहत भी मिलीं शिकायतें

सूचना का अधिकार के अंतर्गत नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी जानकारी ले सकता है. बस शर्त यह है कि सूचना का अधिकार के तहत पूछी जाने वाली जानकारी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए. दूरसंचार विभाग में लम्बे समय से लोग सूचना का अधिकार के तहत भी इस कॉलर टोन को बंद किए जाने की बात कह रहे थे. 

ये है कोरोना कॉलर टोन डिएक्टिवेट करने का तरीका

1. एंड्रॉइड यूजर्स कोरोना से बचाव संबंधी कॉलर टोन को बंद कराने के लिए सबसे पहले किसी नंबर को डायल करें.

2. कोरोना वायरस की टोन शुरू होते ही अपने मोबाइल में 1 नंबर दबाएं.

3. 1 नंबर दबाने के साथ ही कोरोना वायरस संबंधी यह टोन हट जाएगी और सामान्य टोन शुरू हो जाएगी. आईफोन यूजर्स को भी ऊपर दिए गये प्रोसेस को फॅालो करना है, लेकिन कॉल करने के बाद मोबाइल में 1 की जगह # दबाना है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.