#इलेक्शन की खबरें पश्चिम बंगाल राज्य

सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को सौंपा 5 लाख का चेक, घर निर्माण के लिए दो लाख और नौकरी का किया वादा!!

प्रभावित घरों के पुनर्निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. वहीं आग में मरने वाले 10 लोगों के परिवारों को नौकरी भी दी जाएगी.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीरभूम अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को 5 लाख का चेक सौंपा. ममता ने कहा कि प्रभावित घरों के पुनर्निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. वहीं आग में मरने वाले 10 लोगों के परिवारों को नौकरी भी दी जाएगी.

प्रशासन की तरफ से लापरवाही

पीड़ितों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही हुई है. टीएमसी नेता की हत्या के बाद पुलिस को अलर्ट होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जो भी इसके पीछे है उन्हें सख्त सज़ा मिलेगी. उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को 5 लाख, जिनके घर जले है उन्हें एक लाख रूपए और घर चलाने के लिए 10 लोगों को नौकरी दी जाएगी.

ममता के आने से पहले लगे सीसीटीवी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने से पहले बीरभूम के रामपुरहाट में पुलिस फोर्स तैनात गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. इसके लिए रामपुरहाट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. हेलीपैड जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा, वहां आसपास सीसीटीवी लगाए गए.

हिंसा प्रभावित इलाके में भी लगे सीसीटीवी कैमरे

कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को 24 घंटा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हिंसा प्रभावित इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि, सच सभी के सामने जरूर आना चाहिए. साथ ही राज्य सरकार को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराए. इसके अलावा जहां इस हिंसा को अंजाम दिया गया, वहां किसी भी चीज से छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश भी जारी किए गए थे. हाईकोर्ट ने कहा था कि, इसके लिए कैमरे लगाए जाएं. हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक घटनास्थल पर 24 घंटे कैमरे से निगरानी रखी जाएगी.

शासन पर एक धब्बा है यह घटना: राज्यपाल

वहीं बीरभूम हिंसा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है और शासन पर एक धब्बा है. लोकतंत्र में लोगों को इस तरह से जिंदा जलाना बहुत दर्दनाक होता है. राज्यपाल ने कहा कि मैं सरकार से रक्षा की पेशकश करने के बजाय सबक सीखने की अपील करता हूं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.