दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। 27 मार्च, 1985 को चेन्नई में जन्मे राम चरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म ‘चिरुथा’ से करियर की शुरुआत की थी। राम चरण की गिनती साउथ के उन सुपरस्टार्स में की जाती हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

राम चरण हैदराबाद के जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में 38 करोड़ के बंगले में रहते हैं। इसमें वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। राम चरण का ये घर बेहद खूबसूरत है। इस घर के लिए चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। घर की बालकनी से शानदार व्यू नजर आता है।राम चरण के पास पहले से ही एक 100 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण तकरीबन 1300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। राम चरण का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
एक्टर अपने तेलुगू सिनेमा के सबसे मंहगे और अमीर सितारों में से एक हैं। राम चरण अपनी लग्ज़री लाइफ स्टाइल के लिए बेहद मशहूर हैं। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको राम के आलीशान घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है।
राम चरण के घर पर जीम एरिया भी है जहां वो रोज सुबह उठकर जमकर वर्कआउट करते है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं। इसके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़िया हैं और कई आलीशान बंगले भी हैं।
डानिंग एरिया की बात करें तो बेहद लग्जरी है। जहां उनका पूरा परिवार एक साथ मिलकर डिनर करता है और बर्थडे केक कट करता है। इस टेबल को लग्जरी कुर्सियों सजाया गया है। साथ ही इसपर खूबसूरत फूल भी रखे हुए है। राम चरण के घर में आलीशाम मंदिर भी है। जहां कई तरह के भगवानों की मूर्तियां रखी हुई है। इस तस्वीर में देख सकते हैं एक्टर की घर की सभी महिलाएं मंदिर में बैठकर पूजा करती नजर आ रही है।
रामचरण ने अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण फिलहाल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं।