अब तेजस्वी प्रकाश का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पपाराजी से छुपती नजर आ रही हैं।

नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश की अक्सर नई तस्वीरें और वीडियो सामने आती हैं। कभी बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ तो कभी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। अब तेजस्वी प्रकाश का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पपाराजी से छुपती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश के घर के बाहर 24 घंटे पपाराजी इंतजार कर रहे थे उनकी एक झलक लेने के लिए। जब तेजस्वी प्रकाश नजर आईं तो वह घर से निकलते हुए अपना चेहरा छुपाती नजर आईं।

हाल में ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रोका सेरेमनी की खबरें सामने आई थीं। करण कुंद्रा अपनी फैमिली के साथ तेजस्वी प्रकाश के घर स्पॉट हुए थे। इस दौरान करण कुंद्रा के माथे पर तिलक देख फैंस अंदाजा लगाने लगे कि दोनों ने रोका कर लिया। हालांकि ये महज अनुमान थे।
बात करें तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों नागिन में नजर आ रही हैं। नागिन 6 की लीड ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को एकता कपूर का शो बिग बॉस 15 के दौरान ऑफर हुआ। वह इस शो की विनर भी रही थीं। वहीं करण कुंद्रा इन दिनों कंगना रनौत के शो लॉकअप में जेलर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।