विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया और अक्षय कुमार की मूवी बच्चन पांडे को दी कड़ी टक्कर।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ सिनेमाघरों में बेहतरीन तरीके से चल रही है. लेकिन इस फिल्म को काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं. हालांकि, काफी लोग ऐसे भी हैं जो फिल्म की तारीफ में पुल बांध रहे हैं. लेकिन अब जो इस फिल्म से जुड़ी खबर आ रही है वो दरअसल ये है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म की जमकर तारीफ की है लेकिन बातों ही बातों में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री को ये भी जता दिया कि उनकी फिल्म ने ‘बच्चन पांडे‘ की कमाई पर खासा असर डाला है.
‘द कश्मीर फाइल्स’ ने तो जैसे बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा रखा है. इस फिल्म ने अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अगर इसकी कमाई का आंकड़ा देखें तो वो 207 करोड़ से भी ऊपर जा पहुंचा है जबकि अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की हालत कुछ ठीक नहीं लग रही है. जिसके बारे में अक्षय खुद भी कबूल रहे हैं.
अक्षय ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ की
भोपाल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि फिल्म ने एक कड़वे सच को सामने लाया। उन्होंने कहा, “विवेक जी ने कश्मीर फाइल्स बना कर हमारा देश के एक बहुत बड़े दर्दक सच को सामने रखा है। ये फिल्म एक ऐसी भी बन कर आई, ये और बात है की मेरी तस्वीर को भी डूबिया है।”
क्या निकल पाएगी ‘बच्चन पांडे’ की लागत?
हालांकि, अक्षय के लिए ये कोई बड़ी डील नहीं है क्योंकि वो अपनी फिल्म की लागत तो निकाल ही लेंगे. इसके अलावा भी उनके पास इस समय कई फिल्में हैं जिन पर वो काम कर रहे हैं. वैसे ‘बच्चन पांडे’ के प्रमोशन में अक्षय कुमार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हो गई. वैसे इस फिल्म के ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि ये फिल्म चल नहीं पाएगी. और एक हफ्ते में फिल्म ने बस 50 करोड़ का ही बिजनेस अब तक किया है.