डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक साल में मोहल्ला क्लिनिक में 1 करोड़ 44 लाख मरीज को देखा गया. यानी रोजा 60 हजार लोगों को देखा गया.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा में 2021-22 के लिए आउटकम बजट की स्टेटस रिपोर्ट की प्रतियां सदन में प्रस्तुत की. मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 15 लाख से 18 लाख हो गई है, 20 स्पेशलाइजेशन स्कूल चल रहे हैं, जिसमें 2300 बच्चे पढ़ रहे हैं. हम 11 और स्कूल शुरू करेंगे, 31 स्कूलों के 4800 सीट के लिए 80 हजार आवेदन आए हैं. मनीष सिसोदिया ने आग कहा कि दिल्ली के पास अपना शिक्षा बोर्ड है. हम आईबी बोर्ड के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 2312 बच्चे अगले साल एक्जाम देंगे. हमने स्कूलों में देश भक्ति का पाठ्यक्रम लागू किया. अब प्राइवेट स्कूलों में भी लागू किया जाएगा. वहीं बिजनेस ब्लास्टर के तहत 51 हजार छात्रों ने आइडिया दिया और उन्हें सीड मनी दी गई. 126 कंपनियों में ये बच्चे इंवेस्टमेंट करेंगे.
मनीष सिसोदिया ने आगे बताया कि 673 बच्चों को दिल्ली स्टेट यूनिवर्सिटी में सीधा एडमिशन मिलेगा. वहीं पिछले साल हमनें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और टीचर्स यूनिवर्सिटी के लिए बजट पास करवाया था. दिल्ली में 370 जगहों पर योगशाला चल रही है, 9 हजार लोगों को इसका फायदा हो रहा है.
गृह मंत्री अमित शाह पर तंज
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक साल में मोहल्ला क्लिनिक में 1 करोड़ 44 लाख मरीज को देखा गया. यानी रोजा 60 हजार लोगों को देखा गया. 90 प्रतिशत मरीज संतुष्ट पाए गए. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीसीटीवी योजना का लेखा जोखा पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में 1.5 लाख सीसीटीवी का टारगेट था, दिसंबर तक 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं.