पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन नंबर 9501 200 200 जारी कर दिया है। यह नंबर उनका वाट्सएप नंबर है। लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी वीडियो व आडियो सीधे इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज शहीदी दिवस पर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। मान ने कहा कि अगर कोई आपसे रिश्वत मांगता है तो उन्हें सीधे 9501 200 200 पर एक ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग भेज सकते हैं। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या कहा सीएम ने भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है. लोग अपनी शिकायतें वाट्सएप पर कर सकेंगे. भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी शख्स को नहीं छोड़ेंगे. अगर कोई ऑफिसर या विधायक या फिर मंत्री भी इसमें शामिल होता है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई करेंगे. मान ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नए पंजाब के लिए जल्द नई घोषणाएं की जाएंगी
इससे पहले मान आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह व अन्य बलिदानियों को नमन करने कैबिनेट सहित हुसैनीवाला बार्डर व खटकड़ कलां पहुंचे। इससे पहले भगवंत मान ने 16 मार्च को खटकड़ कलां में सीएम पद की शपथ ली थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही कहा था कि वह शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अपना वाट्सएप नंबर भी जारी करेंगे। इस नंबर लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी अपनी शिकायतें सीधे सीएम को भेज सकेंगे।