ईयरबड्स का सबसे खास बात ये है कि ये कम कीमत में भी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन से लैस हैं. यह सुविधा हमेशा मिड-रेंज और प्रीमियम ईयरबड्स तक ही लिमिटेड रही है, लेकिन अब इसका विस्तार बजट ईयरबड्स तक भी कर दिया गया है.

लोकप्रिय वियरेबल्स ब्रांड बोट ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ इयरबड्स की अपनी सबसे सस्ता पेयर लॉन्च किया है, बोट 411 एयरडोप्स,ऑडियो वियरेबल्स बाजार में कंपनी की लेटेस्ट पेशकश है. ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग तकनीक, डुअल-इनेबल्ड माइक, टच जेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. हालांकि, ईयरबड्स का सबसे खास बात ये है कि ये कम कीमत में भी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन से लैस हैं. यह सुविधा हमेशा मिड-रेंज और प्रीमियम ईयरबड्स तक ही लिमिटेड रही है, लेकिन अब इसका विस्तार बजट ईयरबड्स तक भी कर दिया गया है. आइए एक नजर डालते हैं बोट 411 एयरडोप्स की कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर
बोट 411 एयरडोप्स में इन-कैनल फिट के साथ स्टेम डिजाइन है. ईयरबड्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ बनाया गया है. बॉक्स के अंदर यूजर्स को अलग-अलग साइज में ईयर टिप्स मिलेंगे. आप अपने हिसाब से साइज चुन सकते हैं. ईयरबड्स को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है.
बोट 411 एयरडोप्स की कीमत और उपलब्धता
बोट 411 एयरडोप्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन ईयरबड्स को 1999 रुपये की आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया गया है. ईयरबड्स को ब्लैक स्टॉर्म, ब्लू थंडर और ग्रे हरिकेन सहित तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. ईयरबड्स बोट की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं. इस कीमत में बोट 411 एयरडोप्स इयरबड्स कंपनी की सबसे सस्ते ईयरबड्स हैं जोएक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं.
बोट 411 एयरडोप्स के स्पेसिफिकेशंस
बोट 411 एयरडोप्स ब्रांड के अपने बोट सिग्नेचर साउंड के साथ 10mm ड्राइवरों से लैस हैं जो एक थम्पिंग साउंड ऑफर करता है. ईयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं जो 25db तक कैंसिल करते हैं. एक एंबियंट साउंड मोड भी है, जो आपको बैकग्राउंड नॉइज के साथ भी कॉन्टैक्ट में रहने देता है. Airdopes 411 ANC में डुअल ENx इनेबल माइक भी हैं जो बेहतर कॉल क्वालिटी ऑफर करते हैं.
जो लोग फिजिकल बटनों पर टच कंट्रोल पसंद करते हैं, उनके लिए boAt Airdopes एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह इस्तेमाल करने के लिए आसान टच जेस्चर कंट्रोल के साथ आता है. आप अपनी उंगली को ऊपर या नीचे स्लाइड कर सकते हैं या एक सिंपल टैप से अपने वॉयस असिस्टेंट को एक्सेस कर सकते हैं. ईयरबड्स इंस्टा वेक-एन-पेयर (IWP) के साथ भी आते हैं. ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट करते हैं. एयरडोप्स IPX4 रेटेड हैं, जिसका मतलब है कि यह पानी और पसीने से रेजिस्टेंट है.
बोट 411 एयरडोप्स की बैटरी
बोट 411 एयरडोप्स एएनसी एक बार चार्ज करने पर एएनसी इनेबल होने के साथ 4.5 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करता है. इस चार्जिंग केस के साथ, आप एएनसी के साथ नॉन-स्टॉप 17.5 घंटे या एएनसी बंद होने पर कुल 22 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर कर सकते हैं. boAt ASAP चार्ज केवल 10 मिनट के चार्ज के साथ ईयरबड्स को 60 मिनट तक चार्ज करता है.
बोट को किफायती दरों पर बजट उत्पाद पेश करने के लिए जाना जाता है. कंपनी ने इससे पहले वेव प्रो 47 नाम से एक स्मार्टवॉच लॉन्च की थी, जो लाइव क्रिकेट स्कोर फीचर के साथ आई थी. 2021 की तीसरी तिमाही में, बोट सबसे ज्यादा मांग वाले ब्रांड के रूप में उभरा. इसने भारत में कुल TWS बाजार के लगभग 35.8 प्रतिशत हिस्से की बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया.