
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। करीना के फिगर और फिटनेस को देखकर यह बिल्कुल पता नहीं चलता कि वह दो बच्चों की मां हैं। इस फिगर को पाने के लिए करीना ने बेशक वर्कआउट के साथ-साथ अच्छी डाइट भी फॉलो की होगी, लेकिन एक्ट्रेस इन दिनों पूरी तरह से चीट डे मूड में नजर आ रही हैं। कम से कम करीना की लेटेस्ट पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह स्वादिष्ट बिरयानी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बिरयानी खाते हुए अगले दिन का मेन्यू भी बताया था, जो मूंग दाल का हलवा था। करीना का बिरयानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब एक्ट्रेस ने अपने तय मेन्यू के वादे को पूरा करते हुए मूंग दाल का हलवा भी चखा है. इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है, जिसमें करीना स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा खाती नजर आ रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि हलवा इतना लुभावना है कि देखकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा.
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। अद्वैत चंदन निर्देशित टॉम हैंक्स अभिनीत हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। महामारी के कारण काफी देरी के बाद, फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। पिछले हफ्ते, करीना ने अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि उन्होंने सुजॉय घोष की अगली फिल्म में अपने डिजिटल डेब्यू की घोषणा की, जहाँ वह जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। खबर है कि यह फिल्म जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की किताब द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का स्क्रीन रूपांतरण होगी।