प्रियंका चोपड़ा जोनस को एंथनी मैकी के साथ एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ में कास्ट कर लिया हैं. बताया जा रहा है इस एक्शन फिल्म में प्रियंका बेहद खास रोल में नजर आएंगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका इस बार हॉलीवुड अदाकारा सिएना मिलर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फैंस को बता दें कि ये फिल्म सोमाया गोडा के नॉवल “सीक्रेट डॉक्टर” पर आधारित है। इस फिल्म को एंथनी चेन बनाने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को साइन किया है। अब बात करते हैं फिल्म की स्टोरी की तो, ये फिल्म 2 महिलाओं और एक बच्ची की कहानी है। जिसमें एक फिजिशियन डॉक्टर है, ये समर नाम की शादीशुदा डॉक्टर है, जो सैन फ्रांसिस्को में रहती है। उसे पता चलता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। उसी साल भारत में एक गरीब महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए उसे छोड़ देती है। कविता नाम की यह महिला अपने फैसले पर जिंदगीभर पछताती रहती है। उसकी बच्ची का नाम आशा है वो मुंबई के एक अनाथालय में रहती है और इसी बच्ची के जरिए समर और कविता एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं।
आपको बता दें कि एक रिपोर्ट में सामने आया है कि इस मूवी के लिए अमेजॉन स्टूडियो से भी डील की जा रही है। इसके अलावा इस फिल्म के अडैप्टेशन को श्रुति गांगुली लिखने वाली हैं। फैंस के लिए तो खुशी की बात ये है कि उनको इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों का टच देखने के लिए मिलने वाला है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के अलावा अमेजॉन की वेब सीरीज “सिटाडेल” रोमांटिक ड्रामा फिल्म “टेक्सट फॉर यू” और ऐक्शन फिल्म “एंडिंग थिंग्स” में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म “जी ले जरा” को भी साइन किया हुआ है। उसमें उनके बाद कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।
बरहाल प्रियंका अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा उनका फैशनेबल आउटफिट भी कई बार फैशन ब्लंडर बन जाता है, जिस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगते हैं।