
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ढेरों कार के विकल्प मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आते हैं. वर्तमान में एक औसतन कार खरीदने के लिए कम से कम 5 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन आज हम आपको 3 लाख रुपये से कम में आने वाली कार के बारे में बताने जा रहे हैं. यह सेकेंड हैंड सेगमेंट की कार हैं
मारुति वेगनआर कार: मारुति वेगनआर को ब्रांड न्यू की तुलना में काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. यह कार 2.73 लाख रुपये की कीमत देकर घर ला सकते हैं. यह एक सेकेंड हैंड सेगमेंट की कार है और कार्स 24 नाम की वेबसाइट पर लिस्टेड है.लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, यह कार साल 2011 का मॉडल है और पेट्रोल पर चलती है. यह अब तक 47 हजार किलोमीटर तक चुकी है. यह दिल्ली के DL-14 आरटीओ में रजिस्टर्ड है.
मारुति ऑल्टो : मारुति ऑल्टो 800 को कारदेखो नाम की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इस कार को वेबसाइट पर 2.93 लाख रुपये में लिस्टेड किया गया है. यह साल 2016 का मॉडल है. इसमें 796 सीसी का इंजन दिया गया है. यह अब तक 4166 किलोमीटर तक चल चुकी है. यह दिल्ली के DL5C आरटीओ में रजिस्टर्ड है.
हुंडई i10 : हुंडई i10 को भी 3 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. यह कार ओला कार्स पर लिस्टेड है और इसकी कीमत 2.56 लाख रुपये रखी गई है. लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, यह कार्स साल 2013 का मॉडल है और यह एक फर्स्ट ऑनर कार है