कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ में कंटेस्टेंट्स पर एक बार फिर से नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। इस हफ्ते ‘लॉक अप’ में एक साथ चार सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया गया है। इस लिस्ट में निशा रावल, अली मर्चेंट, अंजली अरोड़ा, पायल रोहतगी जैसे सितारों का नाम शामिल है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का मोस्ट पॉपुलर ओटीटी रिएलिटी शो ‘लॉक अप इन दिनों कॉन्ट्रोवर्शियल बन चुका है। इस शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते रहते है। जिसकी वजह से ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर चेतन हंसराज ने कंगना रनौत का रिएलिटी शो में धमाकेदार एंट्री मारी है। वहीं दूसरी ओर ‘लॉक अप’ में होने वाले नॉमिनेशन से भी पर्दा हटा दिया गया है। तो चलिए आपको बता ही देते हैं कि इस हफ्ते ‘लॉक अप’ में कौन-कौन नॉमिनेट होने वाला है। इस हफ्ते चार सदस्यों को नॉमिनेशन में डाला गया है। हालांकि हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस बार कंगना रनौत ने भी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन जोन में डाला है। जिसकी वजह से हर कोई हैरान है और लॉक-अप के सभी कैदी भी उनके इस फैसले से चौंक गए है। तो चलिए अब उन नॉमिनेटेड सदस्यों के नामों का भी खुलासा कर ही देते है।
निशा रावल ने पीछले कई हफ्तों में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसी बीच हाल ही के एपिसोड में उन्होंने ये बात भी कबूली कि एक बार शादीशुदा होने के बावजूद भी निशा ने गैरमर्द को किस कर लिया था। ऐसे हैरान करने वाले खुलासे के बाद भी निशा खुद को नॉमिनेट होने से नहीं बचा पाई और सिर्फ 2 वोट मिलने की वजह से उन्हें नॉमिनेट कर दिया गया।
अली मर्चेंट
अली मर्चेंट ने तो जैसे ही शो में एंट्री की, वैसे ही उनपर कंगना रनौत ने धावा बोल दिया। अली मर्चेंट की बातों से कंगना रनौत का खून खौल चुका है। जिसकी वजह से कंगना ने उन्हें बिना किसी वोटिंग के खुद ही बाहर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है।
पायल रोहतगी
सिर्फ 4 वोट मिलने की वजह से पायल रोहतगी भी इस हफ्ते ‘लॉक अप’ से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो गई हैं। इस बार पायल के नॉमिनेशन में जाने की वजह से शो के कई फैंस हैरान है।
अंजली अरोड़ा
इस लिस्ट में अगला नाम कच्चा बदाम गर्ल अंजली अरोड़ा का है। सिर्फ 2 वोट मिलने की वजह से अंजलि को भी नॉमिनेट कर दिया गया है। हालांकि अंजलि के नॉमिनेशन में आने की वजह से लॉक-अप के कई कंटेस्टेंट हैरान हैं।