मनोज तिवारी ने अपने अब तक के करियर में कई भोजपुरी गाने दिए हैं. अब हाल ही में उनका गाना दिलदार रिलीज हुआ है. इस गाने के साथ मनोज ने अब तक 5 हजार गाने गा लिए हैं.

भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार मनोज तिवारी आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी पिछले कुछ समय से राजनीति में ज्यादा सक्रिय थे और भोजपुरी इंडस्ट्री से गायब चल रहे थे। ऐसे में फैन्स को उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार था। अपने चाहने वालों को निराश ना करते हुए भोजपुरी स्टार एक बार फिर सिनेमा जगत में लौट आए हैं।
मनोज का 5 हजार गानों का सफर
मनोज तिवारी ने इस गाने के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस गाने के साथ उनके 5 हजार गाने पूरे हो गए हैं. मनोज ने अपना पहला गाना 25 मार्च 1996 में गाया था. इसी महीने में अब मनोज का ये गाना रिलीज हुआ और इसके साथ ही उनके 5 हजार गाने पूरे हो गए हैं. मनोज ने कहा कि ये भोजपुरी का साफ सुथरा गाना है. उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे ही साफ सुथरे गाने गाए जाने चाहिए.
सबसे महंगा गाना
मनोज ने ये भी बताया कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है. उन्होंने कहा कि वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में इससे पहले कई महंगे गाने आए है, लेकिन ये अब तक के गानों में सबसे महंगा भोजपुरी गाना है. इस गाने को 80 लाख रुपये के बजट में बनाया गया है.
बता दें कि इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में मनोज तिवारी ने लिखा, आप सभी का इतना प्यार पाकर धन्य हो गया.. विशाल ने आज एक इतिहास लिखा है.. उसे हम सभी को मिलकर और सजाना है.. श्रोता के रूप में भी और कलाकार के रूप में भी.. विशाल सिंह और अपर्णा दीक्षित की जोड़ी ने अपने अभिनय से इस गाने को जीवंत कर दिया है.. director आनंद मिश्रा व producer मयूर हसीजा को बधाइयाँ.. विशाल मिश्रा के एह सोच के आभारी बानी जा हमनी भोजपुरिया सब.. गजबे सजवले बाड़ऽ एह गीत के ए बाबू.. धन्यवाद ‘’दिलदार’’ की पूरी टीम को.