पोको ने कंफर्म किया है कि फोन की लॉन्चिंग 28 मार्च को होगी। पोको एक्स4 प्रो 5जी के ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ पेश किया गया है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

पोको के नए फोनपोको एक्स4 प्रो 5जी की भारत में लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। पोको एक्स4 प्रो 5जी इसी साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि पोको एक्स4 प्रो 5जी का भारतीय वेरियंट 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा। पोको एक्स4 प्रो 5जी के ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ पेश किया गया है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।
पोको इंडिया ने भी पोको एक्स4 प्रो 5जी का टीजर जारी किया है जिसमें X लिखा है। अब कंपनी ने एक अन्य टीजर में फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। पोको एक्स4 प्रो 5जी को भारत में 28 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकेगा। फोन के टीजर के साथ कंपनी #वनएक्स4ऑल का इस्तेमाल कर रही है।
क्या होंगे पोको एक्स4 प्रो 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
पोको एक्स4 प्रो 5जी एक रीब्रांडेड रेडमी नोट 11 प्रो 5जी फोन है जिसमें एक ट्वीक्ड डिजाइन और सस्ती कीमत इसे अलग बनाती है. इसलिए, इसमें फीचर्स का एक ही सेट है.
स्मार्टफोन 6.67-इंच FHD + 120Hz एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC, लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी, एलपीडीडीआर4एक्स रैम, UFS 2.2 स्टोरेज, 109MP + 8MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम, 16MP सेल्फी कैमरा, डुअल स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग, एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 13, 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.
जैसा कि Redmi Note 11 Pro+ 5G (Remi Note 11 Pro 5G) भारत में 20,999 रुपए से शुरू होता है, पोको एक्स4 प्रो 5जीकी कीमत 19,999 रुपए या उससे कम होगी.