तीन शादियां और कई बॉयफ्रेंड बनाने के बाद जेनिफर लोपेज इन दिनों एक बार फिर प्यार में हैं और बेन एफ्लेक को डेट कर रही है।

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तीन शादियां और कई बॉयफ्रेंड बनाने के बाद जेनिफर लोपेज इन दिनों एक बार फिर प्यार में हैं और बेन एफ्लेक को डेट कर रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ये कपल अपने रिश्ते को एक कदम और आगे लेकर जाने वाला है। अब खबर है कि दोनों एक साथ लॉस एजिल्स में एक ही घर में रहन वाले हैं, जिसकी कीमत 50 मिलियन डॉलर है। ये एक आलीशान हवेली की तरह है। इस आलीशान हवेली में कम से कम 10 बेडरूम और 17 बाथरूम हैं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के इस घर में एक निजी थिएटर भी है। जहां ये कपल अपनी फैमिली के साथ मूवी देख सकता है। इतना ही नहीं शानदार हवेली में एक शानदार जिम, एक गोल्फ कोर्स खेलने का एरिया और एक शानदार वाला पूल है। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के घर में कम से कम चार रसोई हैं- एक मुख्य शो, एक पूर्ण खानपान और मेहमानों और कर्मचारियों के लिए दो रसोई।
उनकी हवेली 20,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है। इस शानदार हवेली में जेनिफर लोपेज बेन एफ्लेक समेत अपने पूरे परिवार के साथ रहने वाली है। इसके अलावा, बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने कथित तौर पर उस हवेली में एक बड़ा सौदा किया है जिसे पहले 65 मिलियन डॉलर की कीमत के लिए सूचीबद्ध किया गया था। बेल एयर एकमात्र ऐसा एरिया है जिसे बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ढूंढ रहे थे।
ये कपल जुलाई 2021 से बेवर्ली हिल्स और होल्म्बी हिल्स में घर की तलाश कर रहा था जो अब जाकर खत्म हुई है।
बता दें 52 साल की जेनिफर लोपेज तीन बार शादी कर चुकी हैं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक साल 2001 में एक-दूसरे को डेट करने लगे थे, जिसके बाद दोनों ने साल 2002 में शादी कर ली थी। इनकी शादी दो साल ही चली और साल 2004 में इन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद जेनिफर लोपेज ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की थी। ये शादी थोड़ा लंबा चली और 10 साल के बाद टूट गई।