ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

आप भी चाहते है बालों को तेजी से बढ़ाना, तो इन योगासन को नियमित रूप से करें पालन

क्या आप बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं। अगर हां तो इसमें कुछ योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो बाल बढ़ाने और झड़ने से बचाने में कारगर हो सकते हैं।

आज के समय में खुद को फिट और आकर्षक बनाए रखने का चलन सबसे ज्यादा है। यही कारण है कि लोग अपनी बढ़ती उम्र से लेकर अपने झड़ते बालों के निवारण हेतु कोई ना कोई उपाय खोजते रहते हैं। हो सकता है कि आप भी ऐसा करते हों। ऐसे में लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं।

जिससे उन्हें लाभ भी होते हैं। लेकिन जब बात स्किन और बालों की आती है तो सभी सोच में पड़ जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा है तो बता दें योग केवल शरीर ही नहीं बल्कि स्किन और बालों की समस्याओं को भी निपटा सकता है।

ऐसे कई योगासन है जो आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर करने का कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा योग के जरिए आप झड़ते बालों की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में।

हस्तपादासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. अपने हाथों को शरीर के पास रखें और पैरों को भी पास रखें. सांस भरते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और सांस छोड़ते हुए नीचे लाएं. ध्यान रहे कि आपकी पीठ सीधी रहे और हाथ पैरों तक पहुंचे. सामान्य रूप से चार से पांच बार सांस लें. इस आसन से आपके सिर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा और बालों की ग्रोथ में मदद मिलेगी.

शीर्षासन

यह आसन हैडस्टेंड पोजीशन के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने से सिर तक रक्त प्रवाह बेहतर होने लगता है जो बालों की झड़ने की और उनके पतला होने की समस्या को खत्म करता है। इसके अलावा सिर में बेहतर रक्त प्रवाह के चलते बालों की ग्रोथ भी बेहतर होने लगती है। यही नहीं अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो भी आप इस आसन को आजमा सकते हैं। साथ ही यह निष्क्रिय हो चुके हेयर फॉलिकल की क्षमता को बढ़ाने का कार्य भी करता है। बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप शीर्षासन को आजमा सकते हैं।

सर्वांगासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं. हाथों को शरीर के पास रखें. दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं. आप अपने हाथों से पीठ के निचले हिस्से को सहारा दे सकते हैं. धीरे-धीरे अपनी पीठ को ऊपर उठाने की कोशिश करें और केवल अपने कंधों और सिर को फर्श पर रखें. इस मुद्रा में कुछ देर सांस लें. इस आसन से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है. पोषक तत्व स्कैल्प तक पहुंचते हैं. ये बालों को झड़ने से रोकता है. ये बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है. ये बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है.

अधोमुख श्वानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं. ध्यान रखें कि आपकी हथेलियां छाती के नीचे हों. अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं और शरीर को एक त्रिकोण मुद्रा में लाएं. इस आसन से सिर की ओर ऑक्सीजन का संचार होगा और बाल जड़ों से ज्यादा मजबूत होंगी. बालों की ग्रोथ के साथ-साथ ये आसन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

पूरी नींद लें

हेल्दी डाइट का सेवन करें

तनाव कम लें.

स्वस्थ आदतों का पालन करें

नियमित रूप से योग करते रहें ताकि आपके बाल मजबूत और घने बने रहें

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.