टेक्नोलॉजी

वनप्लस 10 प्रो की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, जानिए खूबियां

काफी समय से लीक्स में वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो की लॉन्चिंग को लेकर बहुत सी जानकारी सामने आई है। हाल ही में फेमस टिपस्टर ने भी इस बात का खुलासा किया था कि यह फ़ोन 22 या 24 मार्च को लॉन्च हो सकता है। वहीं अब कंपनी ने भी इससे पर्दा उठाना शुरू कर दिया है।

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीज़र के अनुसार, यह सुझाव दिया गया है कि वनप्लस 10 प्रो जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि लॉन्च की कोई सटीक तारीख नहीं है, लेकिन इस महीने के अंत तक आने की संभावना है, और कहा जा रहा है कि 24 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, ऐसी अटकलें हैं कि कंपनी स्मार्टफोन के साथ वनप्लस 10 प्रो को भी लॉन्च कर सकती है। चीनी एडिशन के समान, वनप्लस 10 प्रो एमराल्ड फ़ॉरेस्ट और वॉलकेनो ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आ सकता है।

वनप्लस इंडिया का ट्विटर अकाउंट कई टीजर को शेयर कर चुका है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी वनप्लस 10 प्रो को हेजेलब्लाड के साथ पेश किया जा सकता है. कंपनी ने बीते साल इस आईकोनिक कैमरा निर्माता के साथ पार्टनरशिप की थी. वनप्लस 9 सीरीज में कंपनी ने पहली बार हेजलब्लाड कैमरा लेंस के साथ स्मार्टफोन पेश किया था, जो वनप्लस के फोन में एक बड़ा बदलाव था.

वनप्लस 10 प्रो का इन मोबाइल से होगा मुकाबला

वनप्लस 10 प्रो का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा, आईकू 9 प्रो और आईफोन 13 के साथ भारत में होगा. वनप्लस अपने फ्लैगशिप फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल करता है. वनप्लस 10 प्रो चीन में उपलब्ध है. ऐसे में हम न सिर्फ कीमत से वाकिफ है बल्कि स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानते हैं.

वनप्लस 10 प्रो की संभावित कीमत

चीन में वनप्लस 10 प्रो की शुरुआती कीमत कीमत सीएनआई 4699 (करीब 56,247 रुपये) है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है, जो इस मोबाइल को फास्ट और मल्टी टास्किंग बनाता है. वनप्लस 10 प्रो का बैक पैनल पर मौजूद कैमरा बंप वनप्लस 9 प्रो की तुलना में अलग है. वनप्लस 9 प्रो की भारत में कीमत 64999 रुपये है. वनप्लस 10 प्रो की कीमत 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.

बताे चलें कि वनप्लस हर साल अपनी एक सीरीज को लॉन्च करता है. इस साल कंपनी वनप्लस 10 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है, जबकि बीते वनप्लस 9 सीरीज को पेश किया जा चुका है.

वनप्लस 10 प्रो का स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस 10 प्रो पहले से ही आधिकारिक रूप से चीन में लॉन्च किया जा चुका है, इस कारण इसके स्पेसिफिकेशन्स ज्यादातर समान ही मिलेंगे। यह 2K रेजोल्यूशन के साथ 6.7-इंच एमोलेड डिस्प्ले, HDR 10+, 120Hz की रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास गार्ड के साथ आ सकता है। इसके हुड के तहत, स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC के साथ आएगा। इस चिपसेट को एंट्री-लेवल वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज स्पेस और हाई-एंड वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा की बात करें, तो वनप्लस 10 प्रो ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 50MP का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का ट्रिपल सेंसर है। कैमरा मॉड्यूल OIS सपोर्ट और 3.3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। आगे की तरफ, स्क्रीन पर पंच-होल कटआउट के भीतर 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.