डीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने ये पद्म विभूषण पुरस्कार ग्रहण किया है।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को 21 मार्च को मरणोपरांत पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया है, आज उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।गौर हो कि सीडीएस जनरल रावत की 8 दिसंबर को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि पद्म विभूषण भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जनरल बिपिन रावत को 31 दिसंबर 2019 को देश के पहले सीडीएस के रूप में नियुक्त किया गया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को पद्म भूषण से सम्मानित किया.
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने SII के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया
गुरमीत बावा (मरणोपरांत) को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी बेटी ने पुरस्कार दिया. बता दें कि कला के क्षेत्र में बावा का बड़ा योगदान है.
-भारतीय निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को सिनेमा में उनके काम के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.
-राधे श्याम खेमका (मरणोपरांत) को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण मिला, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पुत्र को पुरस्कार दिया.
-साहित्य और शिक्षा में उनके काम के लिए सच्चिदानंद स्वामी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया.
-हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पैरा-शूटरअवनि लेखरा को खेल श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योग के क्षेत्र में स्वामी शिवानंद के योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.
राजनाथ सिंह, मीनाक्षी लेठी अगले सीएम का फैसला करने के लिए पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे
राज्य के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के अलावा, बैठक में राज्य के चुनाव मामलों के प्रभारी प्रल्हाद जोशी भी शामिल होंगे।