बॉलीवुड भोजपुरी मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह को खेसारी लाल यादव से हुआ ‘इश्क’! दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. खेसारी लाल यादव को चाहनेवाले केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग हैं.

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. खेसारी लाल यादव को चाहनेवाले केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग हैं. खेसारी लाल यादव के दीवाने इतने की इनका कोई भी गाना हो रिलीज के साथ तेजी से वायरल होने लगता है. 

खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की मदमस्त आवाज की मल्लिका शिल्पी राज की आवाज भी किसी गाने के वीडियो में सुनने को मिल जाए तो यह दर्शकों के लिए बोनस से कम नहीं है. ऐसे में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का एक भोजपुरी गाना ‘इश्क’ रिलीज के साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बन गया है. इस गाने के वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.खेसारी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्म बोल राधा बोल में नजर आने वाले हैं. कुछ दिनों पहले अपने बर्थडे के मौके पर खेसारी ने अपनी इस फिल्म से जुड़ा वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए खेसारी ने लिखा था, अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर , मेरे दिल के सबसे करीब …मेरी आने वाली अगली फिल्म ..बोल राधा बोल का एक दृश्य आप सबके लिए आप सबके बीच. लेखक: मनोज कुशवाहा, छायांकन :आर.आर. प्रिंस, निर्माता : विजय कुमार यादव, निर्देशक : पराग पाटील.

वहीं इससे पहले खेसारी की फिल्म आशिकी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे लीड रोल में थीं. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है. थिएटर्स हाउसफुल गए हैं. फैंस को आम्रपाली और खेसारी की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है. वैसे इससे पहले भी दोनों कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं और सभी फिल्मों को काफी पसंद किया गया है.

अपकमिंग फिल्में

खेसारी के पास अभी कई सारी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. वह डोली सजा के रखना, राजा की आएगी बारात और वास्तव में नजर आने वाले हैं. डोली सजा के रखना में खेसारी के साथ एक बार फिर आम्रपाली दुबे नजर आने वाली हैं. अभी राजा की आएगी बारात और वास्तव फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.