फैंस के लिए ओटीटी पर आ रहे गोविंदा ,उन्होंने कहा कि वह इस डिजिटल मीडियम स्पेस का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं. गोविंदा ने कहा- ‘जब हमने शुरुआत की थी, उसके बाद से तो वक्त और जमाना बदल गया है. और अब ओटीटी प्लैटफॉर्म सक्सेस का नया रास्ता खुल गया है. ओटीटी हर तरह के आर्टिस्ट के लिए है.

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने लंबे समय तक अपनी परफॉर्मेंस के दम पर लाखों दर्शकों का मनोरंजन किया। कॉमेडी फिल्मों से लेकर एक्शन फिल्मों तक गोविंदा ने अपना दमखम दिखाया है। करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री के राजा बाबू बने रहे गोविंदा अब पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे पर कम ही नजर आते हैं. गोविंदा ने कुछ रियलिटी शो में अपनी गेस्ट अपीयरेंस देकर जरूर सुर्खियां बटोरीं लेकिन कुछ खास नहीं फैला पाए। वहीं हाल ही में खबरें आई हैं कि गोविंदा एक बार फिर ओटीटी से अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं.
गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की है। इंटरव्यू में कहा, ‘पहले से वक्त काफी बदल गया है, जब हमने शुरुआत की थी तो कुछ भी ऐसा नहीं था, जैसा आज इंडस्ट्री में देखने को मिलता है. आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सफलता मिलती है। ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरह के कलाकार हैं और वह एक अभिनेता के तौर पर भी इस प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
फैंस के लिए ओटीटी पर आ रहे गोविंदा
उन्होंने कहा कि वह इस डिजिटल मीडियम स्पेस का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं. गोविंदा ने कहा- ‘जब हमने शुरुआत की थी, उसके बाद से तो वक्त और जमाना बदल गया है. और अब ओटीटी प्लैटफॉर्म सक्सेस का नया रास्ता खुल गया है. ओटीटी हर तरह के आर्टिस्ट के लिए है. ऐसे मैं इस स्पेसस को हर तरह से यूज करने की कोशिश करूंगा.
करिश्मा कपूर संग दिखी थी गोविंदा की पुरानी कैमेस्ट्री
बता दें, गोविंदा अब बेशक फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं, लेकिन टीवी पर लगातार उनकी प्रेजेंस बरकरार रहती है. हाल ही में एक्टर पॉपुलर रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में करिश्मा कपूर के साथ स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे. करिश्मा और गोविंदा को होली स्पेशल एपिसोड के लिए इनवाइट किया गया था. इस दौरान टीवी पर भी करिश्मा और गोविंदा की वही जादुई कैमेस्ट्री देखने को मिली, जो 90 के दशक की फिल्मों में देखने को मिली थी. गोविंदा और करिश्मा का काफी गहरा बॉन्ड है, दोनों ने अपने करियर में एक दूसरे के साथ 11 फिल्मों में साथ काम किया था. इस शो में भी जब करिश्मा औऱ गोविंदा आए थे तो दोनों ने अपने पॉपुलर गाने ‘यूपी वाला ठुमका’ पर डांस किया था.