दुनिया यूरोप

एक हफ्ते से ज्यादा नहीं चलेगा यूक्रेन युद्ध, रूस की उल्टी गिनती शुरू!

लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने कहा कि एक अप्रैल से लगभग 1,30,000 रूसी परिवारों को अपने 18-25 आयु वर्ग के बेटों को भर्ती केंद्रों में भेजने को कहा गया है.

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को कुछ दिनों में एक महीने का वक्त हो जाएगा. ऐसे में अमेरिका के एक जनरल ने ऐसा सनसनीखेज दावा किया, जिसे जानकर यूक्रेन को कुछ हद तक राहत मिल सकती है. दरअसल, अमेरिका के लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस का मानना है कि रूस के पास सैनिकों की संख्या और गोला-बारूद दोनों कम हो रहा है. ऐसे में यूक्रेन पर जीत हासिल करने के लिए उसके पास सिर्फ एक हफ्ते का समय है. लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने कहा कि रूस अब गंभीर मुसीबत में फंसने वाला है. अमेरिका जनरल ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने कहा, ‘यही वजह है कि रूस अब चीन की ओर मदद के लिए गया है और अब वह सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘रूसी जनरलों का समय, गोला-बारूद और मैनपॉवर समाप्त हो रही है. मैं इस बार में और भविष्यवाणी कर सकता था. लेकिन मुझे इस आकलन पर भरोसा है.’ उन्होंने कहा कि रूस ने युद्ध के लिए अपनी पूरी युद्ध शक्ति का आधा हिस्सा पहले ही लगा दिया है. अमेरिका जनरल ने कहा, ‘इराक और अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान हमने लगभग 29 फीसदी सेना उतारी हुई थी. ऐसे में इसे ही बनाए रखना मुश्किल था.’

युवाओं की हो रही सेना में भर्ती

लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने कहा कि एक अप्रैल से लगभग 1,30,000 रूसी परिवारों को अपने 18-25 आयु वर्ग के बेटों को भर्ती केंद्रों में भेजने को कहा गया है. यहां से उन्हें रूसी सेना में शामिल किया जाएगा. वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने उन फर्जी रूसी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि युद्ध में तीन अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं, जो यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे थे. अमेरिका ने कहा है कि ऐसी खबरें फर्जी हैं और तीनों सैनिक जिंदा हैं. रूसी राज्य द्वारा संचालित समाचार पत्र प्रावदा ने गुरुवार (17 मार्च) को दावा किया कि रूसी सेना ने तीन अमेरिकी भाड़े के सैनिकों को मार गिराया है.

मारियुपोल के आर्ट स्कूल पर रूस का हमला

दूसरी ओर, यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है. यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने उस आर्ट स्कूल पर बमबारी की है जिसमें कम से कम 400 लोगों ने शरण ली हुई थी. स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को कहा कि स्कूल की इमारत तबाह हो गयी है और मलबे में लोग दबे हो सकते हैं. अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि इसमें कोई हताहत हुआ है अथवा नहीं. रूसी बलों ने बुधवार को मारियुपोल में एक थिएटर पर भी बमबारी की थी, जिसमें आम नागरिक शरण लिए हुए थे. उन्होंने बताया कि 130 लोगों को निकाला गया था और कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.