बता दें सालों से चल रही खींचतान और विभाजन के घावों को भुलाकर 1972 में दुनिया के सबसे पुराने देशों में शुमार भारत का सबसे नए देश बांग्लादेश के साथ आपसी सहयोग का एक नया युग शुरू हुआ था.

भारत और बांग्लादेश के इतिहास में 19 मार्च की तारीख का एक खास महत्व है. दरअसल वह 19 मार्च 1972 का दिन था जब इन दोनो देशों के बीच मैत्री एवं शांति संधि पर हस्ताक्षर हुये, जिसके साथ दोनो देशों के बीच परस्पर सहयोग का एक नया युग प्रारंभ हुआ. शांति और सहयोग की आधारशिला पर हुई मैत्री संधि में जिन साझे मूल्यों का उल्लेख किया गया, उनमें उपनिवेशवाद की आलोचना और गुटनिरपेक्षता जैसी बातें शामिल थीं. दोनों देशों ने एक-दूसरे से यह वादा भी किया कि वे कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे.
- 19 मार्च 1279 के दिन ही मंगोलों ने चीन के सांग राजवंश को उखाड़ फेंका।
- 19 मार्च 1571 के दिन ही मनीला पर स्पेनिश सैनिकों ने कब्जा किया।
- 19 मार्च 1920 के दिन ही अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज कर दिया।
- 19 मार्च 1944 के दिन ही आजाद हिंद सेना ने पूर्वोत्तर भारत की मुख्य भूमि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- 19 मार्च 1965 को ही इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 19 मार्च 1972 को ही भारत और बांग्लादेश ने शांति और दोस्ती की 25 साल की संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 19 मार्च 1982 के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी जे. बी। कृपलानी का निधन हो गया।
- 19 मार्च 1998 के दिन ही प्रमुख कम्युनिस्ट नेता और केरल के पहले मुख्यमंत्री ईएमएस नंबुदिरीपाड़ा का निधन।
- 19 मार्च 1998 के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने ।
- 19 मार्च 1990 के दिन ही दुनिया के पहले आईआईएचएफ ने महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता को मंजूरी दी।
- 19 मार्च 1996 के दिन ही बोस्निया-हर्जेगोविना की राजधानी साराजेवो फिर से मिला।
- 19 मार्च 2001 के दिन ही ब्रिटेन के उच्च सदन ने नदीम के प्रत्यर्पण प्रस्ताव को खारिज किया।
- 19 मार्च 2004 के दिन ही संयुक्त राज्य अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में चीन के खिलाफ मुकदमा दायर किया।
- 19 मार्च 2005 के दिन ही पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 19 मार्च 2008 के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 30 अप्रैल, 2008 तक साबरजीत की फांसी पर रोक लगाई।
- 19 मार्च 2008 के दिन ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर एक नया मसौदा प्रस्ताव भारत सहित अधिकांश देशों द्वारा खारिज कर दिया गया।
- 19 मार्च 2020 के दिन ही कोरोना वायरस संक्रमण से देश में चौथी मौत; कुल 173 मामले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी की स्थिति पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया।