लेटेस्ट एप्पल आईफोन एसई 2022 इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब यह कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से भी बिक रहा है. आईफोन कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेड-इन ऑफर कर रही है.

एप्पल के लेटेस्ट लॉन्च 5g आईफोन एसई की सेल अब भारत में शुरू हो गई है. लेटेस्ट आईफोन एसई 2022 इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब यह कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से भी बिक रहा है. आईफोन कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेड-इन ऑफर कर रही है. फोन को कुछ ऑफर्स के साथ अमेज़न.इन पर भी लिस्ट किया गया है. आईफोन एसई 2022 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए 43,900 रुपये की कीमत से शुरू होता है. 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 48,900 रुपये रखी गई है. टॉप वेरिएंट 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 58,900 रुपये है.
एप्पल आईफोन एसई 2022 के साथ ट्रेड-इन ऑप्शन ऑफर करता है. आईफोन एसई की 1st जनरेशन और यहां तक कि आईफोन 6 भी ट्रेड-इन के लिए एलिजिबल हैं. iPhone 8 को भी 10,290 रुपये के एक्सचेंज प्राइस पर भी एक्सचेंज किया जा सकता है. आईफोन एसई करंट जनरेशन आईफोन 8 के समान डिजाइन और समान हार्डवेयर का इस्तेमाल करती है. आईफोन एसई के 2nd जनरेशन को 12,455 रुपये तक के प्राइस पर एक्सचेंज किया जा सकता है.
एक्सचेंज और बैंक ऑफर
अमेज़न.इन पर, खरीदार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ-साथ कोटक बैंक कार्ड के माध्यम से भुगतान करके 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं. खरीदार 15,200 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू का भी लाभ उठा सकते हैं. साथ ही यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई का भी बेनेफिट मिलेगा.