मूल गीत वीडियो में, माधुरी दीक्षित अयान मुखर्जी के निर्देशन में रणबीर कपूर के साथ नृत्य करती दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए खूब जानी जाती है। कहते है बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित जैसा डांस कोई एक्ट्रेस नहीं करती। माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म इंडस्ट्री का हर स्टार काम करना चाहता है। ऐसा ही एक मौका एक्टर ईशान खट्टर को भी मिला।
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ईशान संग अपने पॉपुलर सॉन्ग घाघरा पर धमाकेदार डांस करती हुई देखी जा सकती हैं। ईशान भी माधुरी की स्टेप्स को फॉलो करते हुए शानदार डांस कर रहे हैं। दोनों स्टार्स का ये डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। फैंस दोनों को एक साथ एक फ्रेम में डांस करता देखकर काफी इंप्रेस हो रहे हैं।
माधुरी दीक्षित ने डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- घाघरा पर थिरकने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। थैंक्यू ईशान। आपके साथ डांस करना काफी मजेदार था। वीडियो में माधुरी दीक्षित ब्लू कलर के शिमरी लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर ईयररिंग्स के साथ टीम अप किया है।
ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप में माधुरी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में अपने खास रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- wow, एक दूसरे यूजर लिखा- तुम कभी बूढ़े नहीं होते, रानी।❤️👏, एक और यूजर ने लिखा- सुंदर❤️❤️.
बता दें कि इन दिनों माधुरी दीक्षित अपनी वेब सीरीज को लेकर वाहवाही लूट रही हैं. वे ‘द फेम-गेम’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। इस फिल्म से उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनका एक नया अवतार देखने को मिल रहा है।