क्रिकेट खेल

युजवेंद्र चहल ने ‘हैक’ किया राजस्थान रॉयल्स का अकाउंट, खुद को बनाया कप्तान!

राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल (को अपनी टीम में शामिल किया है औरआईपीएल 2022 से पहले टीम के ट्वीट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 शुरू होने वाला है और सभी टीमों के प्लेयर्स इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार अपने खिताब के वनवास को खत्म करना चाहेगी, लेकिन इससे पहले एक मजेदार किस्सा हुआ है. युजवेंद्र चहल अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बन गए हैं. जी, सही पढ़ा. लेकिन ये क्या खेल है समझते हैं युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल की टीमों में राजस्थान रॉयल्स का अकाउंट्स अपने मीम्स को लेकर काफी फेमस है. इसी कड़ी में ये मस्ती का दौर शुरू हुआ और युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के अकाउंट को ‘हैक’ कर लिया. 

राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया, ’10 हजार रीट्वीट और युजवेंद्र चहल जोश बटलर के साथ ओपनिंग करेंगे.’ राजस्थान रॉयल्स का ये ट्वीट देख सभी दंग रह गए. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के अकाउंट से ये ट्वीट खुद युजवेंद्र चहल ने ही किया है.

चहल ने राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट हैक करने की बात कही

बता दें युजवेंद्र चहल ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए राजस्थान रॉयल्स का अकाउंट हैक करने की बात भी कही. जिसके बाद राजस्थान ने इस खिलाड़ी को नायक फिल्म में अनिल कपूर का डायलॉग पोस्ट कर जवाब दिया. राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया, ‘आप जो बोल रहे हैं वो बहस के लिए सुनने के लिए अच्छा है, लेकिन प्रैक्टिल नहीं है.’ बता दें युजवेंद्र चहल जहां भी होते हैं वो ऐसी मस्ती करते रहते हैं. आरसीबी में भी उनके फनी वीडियो सामने आते रहते थे. अब राजस्थान रॉयल्स में जाकर भी वो रंग जमा रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स की मजबूत टीम

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के लिए मजबूत टीम बनाई है. ऑक्शन में राजस्थान ने चहल को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो ऑक्शन के सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज बने. रॉयल्स ने शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है. ये टीम सच में कमाल लग रही है.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड-संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, करुण नायर, रासी वैन डार दुसां, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, डैरेल मिचेल, अरुणय सिंह, रियान पराग, शुभम गढ़वाल, रविचंद्रन अश्विन, जेम्स नीशम, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, नाथन कूल्टर नाइल, ओबेड मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा, तेजस बरोका, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.