
बिग बॉस 14 में अपना जलवा दिखाने वाली साउथ फिल्म एक्ट्रेस निक्की तंबोली इस शो के बाद फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं। निक्की हमेशा अपनी परफेक्ट बॉडी के लिए चर्चा में रहती हैं और इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता का आनंद भी लेती हैं। रविवार को पार्टी में निक्की पहुंचीं। इस बीच उनके फैंस की निगाहें निक्की पर टिकी थीं। रेड ब्रालेट ड्रेस में निक्की बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

निक्की तंबोली बिग बॉस 14 की एक ऐसी प्रतियोगी हैं जिसके बारे में शो से पहले लगभग कोई नहीं जानता था, लेकिन शो के अंत तक, अभिनेत्री की एक मजबूत पहचान थी। निक्की तंबोली के करियर में बिग बॉस ने सफलता के बड़े पंख लगाए हैं। शो छोड़ने के बाद से निक्की के पास ऑफर की लाइन लगी हुई है। निक्की जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले, निक्की तंबोली ने 2019 में तमिल फिल्म कांचना 3 में अभिनय किया, जो उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक थी। इसके अलावा निक्की ने दो तेलुगु और एक अन्य तमिल फिल्म भी की है। हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो बिग बॉस को छोड़कर निक्की खतरों या खिलाड़ी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। निक्की कई वीडियो सॉन्ग में अपना ग्लैमर तड़का भी बिखेर चुकी हैं।
बिग बॉस 14 के बाद से निक्की तंबोली की किस्मत चमक गई है। शो के बाद ही उन्हें काम मिलना शुरू हुआ और अब उन्हें काम से समय नहीं मिलता। निक्की ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। निक्की हर बार अपनी तस्वीरों से फैन्स को इंप्रेस करती हैं। उनका लुक और स्टाइल हर समय सभी का दिल जीत लेता है।