भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस ओटीटी से एक पहचान मिली हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा साउथ इंडियन ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने लुंगी और शर्ट पहना है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है- जब बिहार झारखंड से मिलता है तो गर्दा डांस तो बनता है बॉस……
एक्ट्रेस के धमाकेदार डांस वीडियो पाए लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स को अक्षरा का यह बिंदास अंदाज खूब पसन्द आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का धांसू डांस वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षरा सिंह ने अपना होली सॉन्ग रिलीज किया था जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में बादशाह के साथ नजर आई थी। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।