दुनिया यूरोप

रूस-यूक्रेन दुश्मनी भूलकर, बातचीत करें’.. यूएन में भारत ने किया युद्धविराम का आह्वान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में रूस और यूक्रेन को दुश्मनी खत्म करने की अपील की है। भारत ने कहा कि वह दोनों देशों से शत्रुता पर विराम के लिए सीधे संपर्क एवं वार्ता का विनती करते है।

भारत ने सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच दुश्मनी पर विराम के लिए दोनों देशों के बीच सीधे संपर्क और वार्ता का आह्वान किया. साथ ही कहा कि वह इन दोनों देशों के संपर्क में रहा है और बना रहेगा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उपप्रतिनिधि आर रवींद्र ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून ,राज्यों (देशों) की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने पर जोर देता रहा है.

उन्होंने कहा, ‘भारत लगातार यूक्रेन में सभी शत्रुताएं तत्काल खत्म करने का आह्वान करता रहा है. हमारे प्रधानमंत्री ने तत्काल संघर्षविराम का बार-बार आह्वान किया है और वार्ता एवं कूटनीति के सिवा और कोई अन्य मार्ग नहीं है.’ ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्युरिटी एंड कोपरेशन इन यूरोप’ के कार्यालय अध्यक्ष एवं पोलैंड के विदेश मंत्री ज्बीगन्यू राउ की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ब्रीफिंग में अपनी बात रखते हुए रवींद्र ने कहा कि भारत शत्रुता पर विराम के लिए सीधे संपर्क एवं वार्ता का आह्वान करता है.

दोनों देशों के संपर्क में है भारत

उन्होंने कहा, ‘भारत रूसी संघ एवं यूक्रेन दोनों के ही संपर्क में है और वह इसमें लगा रहेगा. हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून, राज्यों (देशों) की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने पर जोर देते रहे हैं.’ यू्क्रेन में हताहतों की बढ़ती संख्या एवं मानवीय स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए रवींद्र ने कहा कि भारत ने यूक्रेन के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से अपने नागरिकों को निकालने के लिए तत्काल कदम उठाये.

पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से की बात

उन्होंने कहा, ‘अबतक करीब 22,500 भारतीय सुरक्षित स्वदेश पहुंच चुके हैं। हम इस निकासी अभियान में सहयोग के लिए अपने साझेदारों के प्रति आभारी हैं.’ उन्होंने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकलवाने में सहयोग देने के लिए पोलैंड के विदेश मंत्री को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एवं यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर कई बार बात की है और हिंसा पर तत्काल विराम तथा राजनयिक वार्ता की राह पर लौटने के लिए सभी पक्षों की ओर से संगठित प्रयास करने का आह्वन किया है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.