
करीना कपूर बॉलीवुड की सुपर हिट एक्ट्रेस के साथ-साथ सुपर मॉम भी है। बेबो अपने काम से वक्त निकालकर अपनी फैमिली के साथ पूरा वक्त बिताती हैं। करीना अपने दोनों बच्चों का पूरा ख्याल रखती है। अक्सर उनके साथ वेकेशन पर भी घूमने निकल जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोमवार की सुबह करीना अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह के साथ कलीना एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं।

इस दौरान तैमूर और जेह की मौसी करिश्मा कपूर दिखाई दी। इस दौरान करिश्मा कपूर और जेह जहां व्हाइट ड्रेस में नजर आए तो वहीं करीना कपूर और उनका बड़ा बेटा तैमूर ब्लैक ड्रेस में स्पॉट हुए। करिश्मा कपूर ने जैसे ही गोलू-मोलू भांजे जेह के गाल खींचे तो वो मौसी को घूर कर देखने लगा।
इस दौरान करीना कपूर का बड़ा बेटा तैमूर अली खान छोटे भाई को निहारता दिखा। मां करीना कपूर की गोद में जेह अली खान व्हाइट टी-शर्ट और निकर में दिखे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कैप लगा रखी थी। जेह मौसी करिश्मा कपूर से बातचीत करते दिखे।

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके हीरो आमिर खान होंगे। फिल्म सितम्बर 2022 में रिलीज होगी। वहीं, सैफ अली खान फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।