बॉलीवुड मनोरंजन मूवी रिव्यूज़

कंगना रनौत ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद कहा- बॉलीवुड के पाप धुल गए हैं

कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखी और इस फिल्म को देखने के बाद एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है.

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक अलग सा ही क्रेज देखने को मिल रहा है। अनुपम खेर, पल्लवी जोशी , मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन रावल जैसे कलाकारों की अदाकारी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ में चार चांद लगा दिए है। खासकर इस फिल्म को देखने वाले लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे है। ऐसे में अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी इस फिल्म को देखने सिनेमाघर पहुंची और वो खुद को फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं। 

हाल ही में कंगना रनौत ने एपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो द कश्मीर फाइल्स की तारीफ करते हुए कह रही हैं कि ये इस साल की पहली सफल बॉलीवुड हिट फिल्म है। कंगना रनौत का ये वीडियो अब इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना को साफ-साफ कहते हुए सुना जा सकता है कि,’कल रात को मैनें और मेरे परिवार ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखी। सबसे पहले तो विवेक अग्निहोत्री जी औप धन्य हैं और आपकी टीम धन्य है। आपने इस फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से जो इस देश को दिया है, जिस तरह से आपने देश में हम सबको गर्वित किया है। उससे फिल्म इंडस्ट्री सदैव ही आपकी आभारी रहेगी। आपने हमारे कई दशकों के किए गए पाप भी धो दिए, हमारी फिल्म इंडस्ट्री के।’

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए कंगना ने कहा, ‘मैं सबकी तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, हमारा मार्गदर्शन और हमारा नेतृत्व करने के लिए।’ इसके बाद कंगना द कश्मीर फाइल्स के ऊपर अपनी राय रखते हुए फैंस के साथ इंटरैक्ट करना शुरू कर देती हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कंगना ने किसी फिल्म को लेकर बात की हो। वो आए दिन किसी ना किसी फिल्म या फिर देश से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हुईं नजर आती हैं। 

इससे पहले यामी गौतम भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ के समर्थन में उतरीं थीं। उन्होंने ट्वीट किया था कि, ‘एक कश्मीरी पंडित से शादी होने के नाते, मैं इस शांतिप्रिय समुदाय के अत्याचारों के बारे में पहले से जानती हूं। लेकिन अधिकांश देश अभी भी अनजान हैं। हमें एक फिल्म के जरिए सच को सामने लाने में 32 साल लग गए। प्लीज देखें और #द कश्मीर फाइल्स का समर्थन करें।’ जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इसी के साथ देशभर से कई लोग भी इसके समर्थन में उतरते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.