एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी मां सोनी राजदान ने उन्हें अलग अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए एक कविता लिखी है और उन्हें शानदार बताया है।

आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खुशी पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी को खास अंदाज में बर्थडे पर विश किया है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने उनके लिए एक प्यारी कविता लिखी है जिसको सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।
सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की दो तस्वीर साझा की है, जिसमें बेहद क्यूट दिख रही हैं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है जिसमें वो कैमरे की तरफ देख रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर देख कर ये लग रहा है कि, ये उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के समय की है। इसकी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्यारी आलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ‘ आलिया का अर्थ है ‘महान’ और आप हैं। आज आप एक चमकते सितारे हैं। इसी के साथ ये भी लिखा कि, जब हमने आपका नाम लिया तो हमारे पास कोई सुराग नहीं था कि आपके नाम का यही अर्थ है, और ये सच हो सकता है।
इसी के साथ लिखा कि, ‘हम आपके बारे में इतना ही जानते थे कि आप बहुत प्यारे थे। इतना प्यारा और इतना प्यारा और साफ-सुथरा। फिर आप बड़े होकर एक प्यारे इंसान बन गए। आपके जन्मदिन पर मैं आपको ढेर सारे प्यार की कामना करती हूं। आप हमेशा ये याद रखें कि आप खास हैं, आप शानदार हैं। वहीं सोनी राजदान के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है और आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे है। हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हुई है जिसको दर्शको ने खूब प्यार दिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने जबरदस्त एक्टिंग की जिसको काफी पसंद किया गया।
वहीं अब आलिया फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आएंगी जो काफी लंबे समय से चर्चा में है। आलिया भट्ट की ये फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज होगी। उनके जन्मदिन पर ‘ब्रह्मास्त्र’ के मेकर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने आलिया के किरदार ईशा का पहला लुक शेयर किया है। वहीं अब फैंस इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे है।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ मुख्य सीता का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी, जबकि राम चरण और जूनियर एनटीआर भीम और राम का लीड किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन भी कैमियों करते हुए दिखाई देंगे।