प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है… हालांकि बीजेपी किसी भी प्रकार की जल्दबाजी के मूड में नहीं दिखाई दे रही है.जानकारी के मुताबिक होली के बाद 19 मार्च को बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें नए सीएम के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी और 20 मार्च को नए मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी अब नए सीएम चेहरे की खोज में है. बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर अपना कब्ज़ा जमाया है और पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार रिपीट की है. ऐसे में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम के नाम का ऐलान 20 मार्च को किया जाएगा। ख़बरों के मुताबिक बीजेपी होली के बाद सीएम चेहरे को लेकर घोषणा कर सकती है. जिसके बाद 19 मार्च को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम चेहरे पर आधिकारिक मुहर लगेगी।
बीजेपी ने 48 विधानसभा सीटों पर दर्ज की जीत
बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में कुल 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके साथ एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है. हालांकि पार्टी के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा सीट से चुनाव हार गए. जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं राज्य में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी चुनाव हार गए हैं.ऐसे में बीजेपी में सूबे के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन का दौर चल रहा है.
उत्तराखंड के नए CM के नाम पर 20 मार्च तक होगा फैसला
उत्तराखंड के नए सीएम के नाम पर 20 मार्च तक फैसला होगा। भाजपा संगठन द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में रहने का निर्देश दिया गया है: मदन कौशिक, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष