#इलेक्शन की खबरें पंजाब राज्य विधानसभा चुनाव 2022

भगवंत मान आज दें सकते है सांसद पद से इस्तीफा!

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि वह संसद सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा सौंप देंगे। वह राज्य के संगरूर संसदीय क्षेत्र से दो बार के लोकसभा सांसद रह चुके है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ लेने से पहले आप नेता आज अपने सांसद पद से इस्तीफा देंगे. वे इस्तीफा देने के लिए रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं. वर्तमान में आप सांसद भगवंत मान पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं.

“मैं आज दिल्ली जाने के बाद संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दूंगा। संगरूर के लोगों ने मुझे कई सालों तक इतना प्यार दिया है, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अब मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है। मैं वादा करता हूं संगरूर के लोगों का कहना है कि कुछ महीनों में उनकी आवाज फिर से लोकसभा में सुनाई देगी।’

कब शपथ लेंगे भगवंत मान
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 92 सीटें जीत कर प्रचंड बहुमत हासिल की है. पार्टी ने राज्य में भगवंत मान को अपना सीएम चेहरा घोषित कर रखा था. चुनाव जीतने के बाद रविवार को भगवंत मान ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड़ शो किया. उसके पहले उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. ऐसे में अब वे 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे. इससे पहले आप सांसद भगवंत मान अपने सांसद पद से इस्तीफा देंगे. संगरूर से आप सांसद इस्तीफा देने के लिए रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं. 

कहां से हैं विधायक
बता दें कि भगवंत मान ने पंजाब की ही धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. उन्होंने धुरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है. जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे नवाशहर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.