बॉलीवुड मनोरंजन

जेह और तैमूर के साथ मालदीव रवाना हुई करीना कपूर खान, एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में आई नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोनों बच्चे जेह और तैमूर के साथ मालदीव के लिए रवाना हो गई. एयरपोर्ट पर जेह की क्यूटनेस ने एक बार फिर से महफिल लूट ली.

करीना कपूर बॉलीवुड की सुपर हिट एक्ट्रेस के साथ-साथ सुपर मॉम भी है। बेबो अपने काम से वक्त निकालकर अपनी फैमिली के साथ पूरा वक्त बिताती हैं। करीना अपने दोनों बच्चों का पूरा ख्याल रखती है। अक्सर उनके साथ वेकेशन पर भी घूमने निकल जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोमवार की सुबह करीना अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह के साथ कलीना एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। 

इस दौरान तैमूर और जेह की मौसी करिश्मा कपूर दिखाई दी। इस दौरान करिश्मा कपूर और जेह जहां व्हाइट ड्रेस में नजर आए तो वहीं करीना कपूर और उनका बड़ा बेटा तैमूर ब्लैक ड्रेस में स्पॉट हुए। करिश्मा कपूर ने जैसे ही गोलू-मोलू भांजे जेह के गाल खींचे तो वो मौसी को घूर कर देखने लगा।  इस दौरान करीना कपूर का बड़ा बेटा तैमूर अली खान छोटे भाई को निहारता दिखा। मां करीना कपूर की गोद में जेह अली खान व्हाइट टी-शर्ट और निकर में दिखे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कैप लगा रखी थी। जेह मौसी करिश्मा कपूर से बातचीत करते दिखे। 

करीना कपूर का छोटा बेटा जेह अली खान पिछले महीने यानी फरवरी, 2022 में एक साल का हो गया है। जेह का जन्म 21 फरवरी, 2021 को मुंबई में हुआ था। जेह दूसरे स्टारकिड की तरह पॉपुलर तो हैं, लेकिन उन्हें अपने बड़े भाई तैमूर जितनी लाइमलाइट नहीं मिल पाई।  

इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि करिश्मा कपूर ने करीना कपूर के छोटे बेटे जेह को लेने की कोशिश की। इन तस्वीरों को देख फैंस का कहना है कि सैफ अली खान नजर नहीं आ रहे हैं।

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके हीरो आमिर खान होंगे। फिल्म सितम्बर 2022 में रिलीज होगी। वहीं, सैफ अली खान फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.