केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से देर रात कक्षा दसवीं बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हालांकि स्टूडेंट इस रिजल्ट को खुद नहीं देख पाएंगे, क्योंकि रिजल्ट बोर्ड की ओर से स्कूल प्रशासन को ई-मेल पर भेजे गए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 11 मार्च को कक्षा 10वीं के टर्म-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। स्कूल प्रशासन अपनी आधिकारिक शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से परिणाम को चेक कर सकते हैं। छात्र अपने-अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से जाकर अपना स्कोरकार्ड ले सकते हैं।
सीबीएसई ने इस बार परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया है. इससे पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. स्कूल छात्रों के परिणाम को डाउनलोड कर दे सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 10वीं टर्म 1 के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जारी किए जाएं. बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद सीबीएसई ने स्कूलों को स्टूडेंट्स के रिजल्ट मेल के जरिए भेज दिया है.
जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे
10वीं के नतीजों के बाद उम्मीद की जा रही है कि 12वीं के नतीजे भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे. 11 मार्च के सीबीएसई ने टर्म 2 परीक्षाओं की भी डेटशीट जारी कर दी है. ये परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी, डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है. पूरा टाइम-टेबल वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही आगे डेटशीट की भी पूरी जानकारी दी गई है.
टर्म 2 की सभी परीक्षाएं पहली पाली में होगी और ऑफलाइन मोड में होगी. परीक्षाएं कोरोना के नियमों के तहत आयोजित की जाएगी. परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट देखें.