हाल ही में, एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी की प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वाकई आपका दिल जीत लेगी। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. पिछले साल दीया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर खूब सुर्खियों में रहीं. एक प्यारे से बेटे अव्यान आजाद रेखी को जन्म देने के बाद तो एक्ट्रेस की जिंदगी में एक और खुशी आ गई है. दीया ने अपने बेटे के जन्म के बाद कई बार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं लेकिन पहली बार पूरी तस्वीर दिखाई हैं. क्यूट अव्यान को देखते ही फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए.
दीया मिर्जा ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि अब एक मां भी हैं. वह अपने प्यारे से बेटे की झलकियां कई बार सोशल मीडिया पर दिखा चुकी हैं. फैंस दीया के बेटे की पूरी तस्वीर देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पहली बार दीया ने जब सोफे पर बैठे नन्हें अव्यान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तो उसकी मायूमियत देख जहां नीलम कोठारी ने बोल पड़ीं ‘कितना प्यारा है’.

दीया के बेटे की क्यूटनेस पर फिदा हुए सेलेब्स
दीया मिर्जा के बेटे की इस तस्वीर पर बिपाशा बसु ने हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जताया तो अमृता अरोड़ा ने ‘क्यूटी’ कहा. नेहा धूपिया जो हाल ही में खुद भी मां बनी हैं अव्यान की तस्वीर देख लिखा ‘ओह माय गुडनेस’. आहना कुमरा ने लिखा ‘ओह माय बेबी’ तो गौहर खान ने आशीष दिया. लारा भूपति ने कहा ‘हैलो माय लिटिल टाइगर बेबी’. इनके अलावा भी कई सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं. फैंस तो दीया के बेटे की क्यूटनेस देख बोल रहे हैं कि नजर ना लगे.