ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे!

अपनी कोहनियों और घुटनों की रंगत काली क्यों रखनी, जब आपके पास ये घरेलू उपाय मौजूद हैं.

जब सुंदरता या स्वस्थ त्वचा की बात की जाती है, तो सभी का ध्यान चेहरे की तरफ जाता है. लेकिन हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा भी स्वस्थ रहना जरूरी है. इसलिए अगर आपकी कोहनियों या घुटनों की त्वचा अस्वस्थ होकर काली होने लगी है, तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप उनका रंग हल्का कर सकते हैं. इन तरीकों को अपनाना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है.

आइए, कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय जानते हैं.

हल्दी

हल्दी त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करती है. इसके लिए थोड़ी हल्दी को दूध व शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाएं और 20 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद हाथों को थोड़ा गीला करें और कुछ मिनट रब करें. अंत में सामान्य पानी से धो लें.

नींबू

नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं. कोहनी और घुटनों की सफाई के लिए पहले आधे नींबू को काट लें. इसका रस निचोड़ लें. इससे अपनी कोहनी और घुटनों दोनों को स्क्रब करें. इसे 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें. इसके बाद आप अपनी पसंद का कोई भी मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं

एलोवेरा

एलोवेरा मॉइस्चराइजिंग के लिए बहुत अच्छा होता है. ये त्वचा को साफ करने का काम करता है. ये त्वचा के रूखेपन को कम करता है. इसके लिए एलोवेरा के पत्ते से जेल निकाल लें. इसमें एक छोटा कप दही मिलाएं. इसे धीरे से अपने घुटनों और कोहनी पर लगाएं. आप पेस्ट को 30 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें. आप दही के अलावा शहद या दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

आलू

आलू के रस को नियमित रूप से घुटनों और कोहनियों पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद धो लें. ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है. ये घुटनों और कोहनियों के कालेपन से छुटकारा दिलाने का काम करता है.

खीरा

आप घरेलू नुस्खे के रूप में खीरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. खीरे के स्लाइस को 15 मिनट तक कोहनी और घुटने पर रगड़ें. इसे 5 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. ये कोहनी का कालापन दूर करने में मदद करता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.