
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. 15वें दिन भी इस विनाशकारी युद्ध के थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं. रूस अभी भी यूक्रेन में जमकर तबाही मचा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर सांसें थाम लेने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वीडियो में दो बम निरोधक कर्मी एक रूसी बम को डिफ्यूज करते हुए नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने पानी की बोतल की मदद से ही इसे डिफ्यूज कर दिया. 31 सेकंड की ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कुछ ही घंटे में इस पर 3.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं.
वायरल हुई क्लिप में आप देख सकते हैं कि रूस की ओर से दागा गया एक रॉकेट बिना फटे जमीन पर गिर पड़ा, जिसे यूक्रेन के दो बम निरोधक कर्मी डिफ्यूज करते हुए नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि दोनों ही शख्स बिना सेफ्टी मेजर्स के शक्तिशाली बम को डिफ्यूज कर रहे हैं. सोशल मीडिया की जनता इन दोनों शख्स की दिलेरी को देखकर हैरान है. वहीं मजेदार बात ये है कि उन्होंने पानी की बोतल से ही उसे डिफ्यूज भी कर दिया.
देखिए कैसे शक्तिशाली बम पानी से कर दिया डिफ्यूज
सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यूक्रेन के दो नागरिक सिर्फ हाथों से बोतल के पानी की मदद से बड़ा-सा बम डिफ्यूज कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं। वीडियो यूक्रेनियन एक्सप्लोसिव स्पेस्लिस्ट ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो रूसी हमले के बीच यूक्रेन के नागरिकों के साहस और दिलेरी का एक नमूना है। वाकई में उनके साहस को मेरा सलाम।