अमेरिका आज की ताजा खबर दुनिया यूरोप

रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन में सैनिक भेजने से अमेरिका ने फिर किया इनकार, कहा- हमारी कोशिश विश्व युद्ध रोकने की

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका का यूक्रेन में रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अपनी सेना भेजने का कोई इरादा नहीं है.

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दो हफ्ते हो गए हैं और अभी भी इस लड़ाई के थमने के संकेत नहीं मिल रहे हैं. इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने गुरुवार को कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका का यूक्रेन में सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं है. साथ ही कहा कि हमारा आकलन इस पर आधारित है कि विश्व युद्ध को कैसे रोका जाए. वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन पर आक्रमण और एक मैटरनिटी अस्पताल समेत नागरिकों पर बमबारी को लेकर रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध जांच की मांग की.

यूक्रेन को आर्थिक मदद दे रहा अमेरिका
हालांकि, अमेरिका यूक्रेन में सेने भले ही न भेज रहा हो लेकिन वह आर्थिक तौर पर यूक्रेन की मदद कर रहा है. ऐसे में अमेरिका के 1.5 खरब डॉलर के बजट में यूक्रेन की सहायता राशि को बढ़ाकर 14 अरब करने का प्रस्ताव है. यूक्रेन की मदद करने को लेकर डेमाक्रेटिक और रिपब्लिकन सदस्य साथ हैं. बता दें कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है.

यूक्रेन को मदद देने को लेकर दोनों दलों में सहमति है और यह कांग्रेस अमेरिकी संसद की युद्धग्रस्त देश की मदद की इच्छा को प्रदर्शित करता है, लेकिन कई ऐसे सदस्य भी है जिन्होंने कुछ आपत्ति जताई है. हालांकि, रिपलब्किन सदस्यों ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन और नाटो देशों की मदद करने और रूस तथा उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के मामले में बाइडेन धीमी गति से बढ़ रहे हैं.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.