
चारा घोटाला के सबसे चर्चित मामला डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है. लालू प्रसाद के वकील ने आज कोर्ट में सुनवाई केे दौरान सभी कागजात पेश किए जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. और अब इस मामले में सुनवाई 1 अप्रैल को होगी. लालू प्रसाद चारा घोटाला के सबसे चर्चिच डोरंडा कोषागार मामले में 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सजाफ्ता हैं. उन्हें कोर्ट ने पांच साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया है. जिसके बाद कोर्ट में उन्होंने फैसले को चुनौती दी है. और जमानत याचिका दायर की है. इसपर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई.
सीबीआई कोर्ट ने लालू को सुनायी है 5 साल की सजा
बता दें कि सीबीआई कोर्ट द्वारा चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को दोषी क़रार देते हुए 25 फरवरी को 5 साल की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सीबीआई कोर्ट के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ लालू ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दोषी पाये जाने के बाद लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है.
कई गंभीर बिमारियों से पीड़ित हैं लालू प्रसाद
दरअसल लालू प्रसाद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी रोग, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलेसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्यूनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत है. यही वजह है कि कोर्ट ने उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रिम्म में रहने की राहत दी है.