
बॉलीवुड के 80 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस अनीता राज आए दिन अपनी नई-नई वीडियो शेयर करती है। अब हाल ही में अनिता राज अपनी फिटनेस वीडियो शेयर की है, जिसमे एक्ट्रेस अपने सिक्स पैक्स दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमे 59 साल की उम्र अनीता रेगुलर वर्कआउट और एक्सरसाइज करके यंग जनरेशन को मात दे रही हैं। 59 साल की उम्र में भी वह 30 साल की उम्र जितनी फिटनेस रखती हैं। उनकी फुर्ती और सुपरफिट फिगर देख कोई नहीं कह सकता कि वो 60 की दहलीज़ पर खड़ी हैं।
बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा किया था। फिटनेस फ्रीक अनीता ने बताया, वो मॉर्निंग पर्सन हैं और रोजाना बुद्धिस्ट चैंट करती हैं। उन्हें सुबह जिम और वॉक पर जाना पसंद है। फिटनेस की जब भी बात होती है, तो उनकी दीवानगी बढ़ जाती है। अनीता बताती हैं, मैं फिटनेस को लेकर पागल हूं।
मैं खुद के लिए फिट रहना चाहती हूं, न कि किसी और के लिए। मैं हेल्दी माइंड और हेल्दी बॉडी वाले फिलॉसिफी पर अमल करती हूं। अगर मैं जिम नहीं जा पाती हूं, तो मैं चलने या दौड़ने के लिए जाती हूं। क्योंकि मेरे लिए मेरे शरीर के लिए कुछ एक्टिविटी करना महत्वपूर्ण है। अगर मैं 9 बजे की शिफ्ट में हूं, तो मैं सबसे खुश हूं। मुझे वर्कआउट करने का बहुत शौक है,”
13 अगस्त 1962 को मुंबई में जन्मीं अनीता राज फिल्मों के साथ-साथ सीरियल्स की दुनिया की भी पॉपुलर अभिनेत्री हैं। अनिता राज अपनी फिटनेस के लिए भी जबरदस्त चर्चा में रहती हैं। अनिता ने फिल्म प्रोड्यूसर सुनील हिंगोरानी के साथ शादी की है। अनिता राज ने साल 1986 में डायरेक्टर सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली थी।
सुनील हिंगोरानी ने सिर्फ दो फिल्मों का ही निर्देशन किया। अनीता इन दिनों छोटे पर्दे के सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ में सरपंच कुलवंत कौर के रोल में नज़र आ रही हैं। कम ही लोग जानते हैं कि कुलवंत कौर का रोल पहले मंदाकिनी को ऑफर हुआ था। लेकिन मंदाकिनी ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। और अनिता राज का नाम शो के मेकर्स को सुझाया था। बता दें अनिता राज बॉलीवुड के जाने माने कैरेक्टर आर्टिस्ट जगदीश राज की बेटी हैं।