अंतरिक्ष से प्यार और इसमें दिलचस्पी के लिए सुशांत सिंह राजपूत को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. सुशांत सिंह राजपूत को चांद से खास लगाव था वो सोशल मीडिया पर कई पोस्टर शेयर किया करते थे. यहां तक कि उन्होंने चांद और सितारों को देखने के लिए एक दूरबीन भी खरीदा था. उनके इस प्रेम और दिलचस्पी को देखते हुए अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने बड़ा ऐलान किया है.

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को खोए हुए लगभग दो साल हो चुके हैं। 14 जून, 2020 को अभिनेता का निधन हो गया, जिससे मनोरंजन उद्योग में एक बड़ा अंतर पैदा हो गया। सुशांत के पास कई जुनून थे, और उनमें से खगोल विज्ञान भी था। अब, अभिनेता की याद में, लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने घोषणा की है कि 21 जनवरी, 2023 को स्टार को समर्पित किया जाएगा। 21 जनवरी, सुशांत की जयंती और 2023 की पहली अमावस्या है। अमेरिका की लूना सोसाइटी ने उनकी 2023 की जन्मतिथि ‘सुशांत मून’ के रूप में समर्पित की है।
अमेरिका में मनेगा ‘सुशांत मून डे’
सभी जानते हैं कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को स्पेस से सबंधित जानकारी हासिल करना और उस विषय पर बात करना बेहद पसंद था. आए दिन वो अंतरिक्ष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे और उनका प्रेम तो इस कदर था कि उन्होंने चांद पर जमीन भी ले ली थी. ऐसा करने वाले वो इकलौते स्टार थे. आज बेशक वो सबके बीच में नहीं है लेकिन उनका सम्मान आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है.
अमेरिका की लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल ने उनके जन्मदिन को अब ‘सुशांत मून’ के नाम से मनाने का फैसला लेते हुए ये जानकारी सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से साझा करते हुए लिखा कि लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल द्वारा मनाया जा रहा ये इवेंट काफी खास है. उन्हें उम्मीद है कि ‘सुशांत मून’ एक ऐतिहासिक और वार्षिक इवेंट बन जाएगा हालांकि ये जरूरी नहीं कि हर साल सुशांत की जयंती अमावस्या के दिन हो. मतलब अगली साल 21 जनवरी 2023 को ये जयंती मनाई जाएगी.जाहिर है सुशांत के फैंस इस खबर से काफी खुश होंगे क्योंकि सुशांत के लिए इससे बड़ा तोहफा कुछ नहीं हो सकता.